Credit Card: इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए जमकर शॉपिंग कर रहे होंगे। यह आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के काम आता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के जरिए पॉइंट, रिवार्ड, कैशबैक और अन्य ऑफर्स का लाभ भी मिलता है। वहीं इसके तहत एक और फीचर्स ऐड किया गया है। जिससे आप क्रेडिट कार्ड से कैश भी निकाल सकते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड की मदद से कैश विड्राल करते हैं तो इसे कैश एडवांस कहा जाता है।
कैश विड्राल आपके इमरजेंसी में काम आ सकता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालने पर ट्रांजैक्शन चार्ज भी देना होता है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना चाहते हैं तो इससे क्या फायदा और नुकसान हैं? ऐसे तमाम पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए।
जानिए कितना निकाल सकते हैं कैश
दरअसल, क्रेडिट कार्ड से कैश विड्राल की लिमिट कार्ड होल्डर के क्रेडिट प्रोफाइल, बैंक और कार्ड के आधार पर अलग-अलग होती है। ज्यादातर बैंक कुल लोन राशि का 20 से 40 फीसदी कैश के रूप में मुहैया कराते हैं। मान लीजिए आपके कार्ड की कुल लिमिट 5 लाख रुपये है। ऐसे में आप सिर्फ 1 लाख या 2 लाख कैश निकाल सकते हैं। बाकी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल सिर्फ कार्ड-आधारित लेनदेन (card-based transactions) के लिए किया जा सकता है। बता दें कि कैश एडवांस का बार-बार इस्तेमाल करने का क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है।
जानिए कैश निकालने के नुकसान
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर ब्ज के अलावा दूसरे चार्ज भी देने पड़ते हैं। यह आमतौर पर निकाले गए कैश के 2.5 फीसदी से 3 फीसदी तक हो सकता है। लेकिन सभी बैंक अलग-अलग चार्ज वसूलते हैं। ऐसे में अगर आप क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये कैश निकालते हैं तो ट्रांजैक्शन फीस 2000 से 3000 रुपये के बीच वसूली जा सकती है।
क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर हर हमीने 3.5 फीसदी तक का भारी ब्याज लगता है। इसलिए अपने क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पहले सभी नियम और शर्ते जान लेना चाहिए।
क्या क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना चाहिए
कुल मिलाकर क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना काफी महंगा पड़ सकता है। इसलिए इस विकल्प को सिर्फ उसी स्थिति में इस्तेमाल करना चाहिए। जब आपके पास कोई और विकल्प न बचा हो। अगर आपको कभी कैश निकालना पड़ता है तो जल्द से जल्द इसका रीपेंट कर देना चाहिए।