Credit Card: जानिए HDFC Bank, SBI Card, ICICI Bank और एक्सिस बैंक कितना वसूलते हैं लेट फीस

ICICI बैंक ने क्रेडिट कार्ड के लेट फीस पर बदलाव किया है, जो कि 10 फरवरी से लागू होगा

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 2:22 PM
ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड के लेट फीस में किया बदलाव

ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड के लेट फीस में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव 10 फरवरी 2022 से लागू होगा। अब सभी कैश एडवांस के लिए बैंक सभी कार्डों पर 2.50 फीसदी का ट्रांजैक्शन फीस वसूलेगा, जो कि कम से कम 500 रुपये होगा।

चेक और ऑटो-डेबिट पेंमेंट फेल होने पर बैंक ने कुल बकाये का 2 फीसदी न्यूनतम 500 रुपये का चार्ज वसूलेगा।

कितनी लगेगी लेट फीस


ICICI Bank ने Emerald Credit Card को छोड़कर सभी क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले लेट फीस में बदलाव कर दिया है। अब अगर कुल बकाया 100 रुपये से कम है तो कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी। वहीं 100 रुपये से 500 रुपये के बीच बकाये पर 100 रुपये चार्ज लगेगा। वहीं, 501 रुपये से 5,000 रुपये के बकाया पर 500 रुपये लेट फीस देना होगा। अगर आपका क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक का बकाया है तो 750 रुपये और 25,000 रुपये तक के बकाया पर 900 रुपये चार्ज देना होगा। वहीं 50,000 या उससे अधिक की बकाया राशि के लिए बैंक 1200 रुपए चार्ज करेगा।

वहीं बाजार के अन्य दिग्गज खिलाड़ी जैसे HDFC बैंक, SBI कार्ड और एक्सिस बैंक 50,000 रुपये अधिक के बकाए पर क्रमश: 1300 रुपये, 13,00 रुपये और 1000 रुपये चार्ज कर रहे हैं।

यह Debt fund करता है सबसे सुरक्षित बॉन्ड्स में निवेश, फिर भी देता है शानदार रिटर्न

क्रेडिट कार्ड में आई तेजी

RBI के ताजा डेटा के मुताबिक, नवंबर महीने में अक्टूबर 2021 के मुकाबले क्रेडिट कार्ड की संख्या में 1.84 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2021 में 2 फीसदी और और सितंबर 2021 में 1.7 फीसदी से अधिक थी। क्रेडिट कार्ड खर्च पर, नवंबर में महीने-दर-महीने (month-on-month) आधार पर 11.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि अक्टूबर में 25.79 फीसदी महीने-दर-महीने (MoM) का प्रॉफिट देखने को मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।