Get App

इस क्रप्टोकरेंसी में अभी भी जारी है तेजी, 24 घंटे में 1 लाख के 20 लाख रुपये बनाकर किया कमाल

क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन की कीमत आज 43,000 डॉलर के स्तर से ऊपर कारोबार कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 1:02 PM
इस क्रप्टोकरेंसी में अभी भी जारी है तेजी, 24 घंटे में 1 लाख के 20 लाख रुपये बनाकर किया कमाल
इस क्रप्टोकरेंसी में अभी भी जारी है तेजी, 24 घंटे में 1 लाख के 20 लाख रुपये बनाकर किया कमाल

क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन की कीमत आज 43,000 डॉलर के स्तर से ऊपर कारोबार कर रही थी क्योंकि बाजार मूल्य के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी और फेमस क्रिप्टोकरेंसी 2% से अधिक बढ़कर 43,600 डॉलर पर आ गई। नए साल की शुरुआत के बाद से बिटकॉइन की कीमत लगभग 6% गिर गई है। CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 3% से बढ़कर 2.19 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

वजीएएक्स के मुताबिक अमेरिकी मुद्रास्फीति का स्तर 7% तक पहुंच गया, जिसके बाद बिटकॉइन 44,000 डॉलर के स्तर पर वापस आ गया। मंदी के बाद पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन बाजार में तेजी देखी गई है। काफी समय तक ओवरसोल्ड जोन में रहने के बाद RSI 40 से ऊपर चढ़ गया। BTS में घटते पैटर्न पर ही नजर आ रहा है। अब इसके 47,500 डॉलर रहने की उम्मीद है और ये 40,000 डॉलर तक टिक सकता है।

कॉइनडेस्क के अनुसार, ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ा सिक्का और दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी 3% से अधिक 3,342 डॉलर तक उछल गया।  वहीं, Dogecoin की कीमत 8% से अधिक 0.16 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। इस बीच Binance Coin 4% से अधिक बढ़कर 480 डॉलर पर आ गया। इथेरियम में पिछले कुछ घंटों में अचानक तेजी से खरीदारी देखी गई है, एक घंटे में 16,000 से अधिक ETH खरीदे गए। इसके अलावा एथेरियम 2.0 डिपॉजिट कॉन्ट्रेक्ट 30 बिलियन डॉलर को पार कर गए।

शीबा इनु  में जारी है तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें