Cryptocurrency prices: क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज बिटकॉइन की कीमत 57,000 डॉलर के पार चली गई। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में 6 फीसदी की तेजी आई और वह 57,699 डॉलर के पार चली गई। बिटकॉइन की कीमत हाल ही में लगभग 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। साल दर साल के हिसाब से भी कीमतें बीते साल से 99 फीसदी अधिक है। CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैपिटल बढ़कर 2.72 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
