Cryptocurrency: एक हफ्ते में 2,900,000,000% रैली के बावजूद यह टोकन अपने पीक से 96% नीचे कर रहा है ट्रेड

अगर आपने इस टोकन में सिर्फ 1000 रुपए निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू 2,989.32 करोड़ रुपए होती

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 2:30 PM
Ekta की ट्रेडिंग बहुत ही छोटे लेवल पर होती है और इसका मार्केट कैप 50 लाख डॉलर है

किसी शेयर या क्रिप्टोकरेंसी से मल्टीबैगर रिटर्न इन दिनों ट्रेंड में है। हालांकि एक क्रिप्टो टोकन ऐसा भी है जो अपनी पुरानी रौनक हासिल करने की कोशिश कर रहा है। दिलचस्प है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान यह टोकन 2,900,000,000% चढ़ चुका है इसके बावजूद यह अपने पीक से 96% नीचे ट्रेड कर रहा है।

इस क्रिप्टो टोकन का नाम है Ekta जो पिछले 7 दिनों में 2,893,266,376% चढ़ चुका है। Coinmarketcap.com के मुताबिक, यह सिर्फ 7 दिनों में $0.00000001396 से बढ़कर $0.4039 तक पहुंच गया है।

इसका मतलब है कि अगर आपने इस टोकन में सिर्फ 1000 रुपए निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू 2,989.32 करोड़ रुपए होती। इस तरह के रिटर्न पर भरोसा करना तो मुश्किल है लेकिन यह सच है।


Budget 2022: मोदी सरकार बजट में किसानों को देगी तोहफा, बढ़ाएगी PM Kisan का पैसा

Ekta एक ब्लॉकचेन है जो फिजिकल एसेट्स और कम्युनिटीज को चेन में लाती है। कंपनी ने सीड फंडिंग और प्राइवेट सेल्स के जरिए 50 लाख डॉलर जुटा लिए हैं।

ET के मुताबिक, इंडिया ब्लॉकचेन अलायंस के फाउंडर राज ए कपूर ने कहा कि ज्यादातर टोकन ऐसे भाव पर बिक नहीं पाते हैं। उनका कहना है कि इन्हें इस तरह प्रोग्राम्ड किया जाता है कि इस भाव पर कोई निवेशक अपने टोकन बेच ना सकें।

हालांकि Ekta की ट्रेडिंग बहुत ही छोटे लेवल पर होती है और इसका मार्केट कैप 50 लाख डॉलर है। हलांकि वॉल्यूम में 92% की गिरावट और सिर्फ 2250 डॉलर में ट्रेडिंग से पता चलता है कि यह निवेशकों के लिए एक जाल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।