Get App

DA Hike Big Update: इन केंद्रीय कर्मचारियों का 13% बढ़ेगा डीए, साथ में मिलेगा तीन महीने का एरियर

ब सरकार 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2022 पर 3:33 PM
DA Hike Big Update: इन केंद्रीय कर्मचारियों का 13% बढ़ेगा डीए, साथ में मिलेगा तीन महीने का एरियर
6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA भी 196 प्रतिशत से बढ़ाकर 203 प्रतिशत किया जाएगा।

DA Hike Big Update: मोदी सरकार ने हाल में ही सातवें वेतन आयोग के तहत हाल में ही महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की थी। अब सरकार 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी कर सकती है। इन कर्मचारियों का डीए 13 फीसदी तक बढ़ सकता है।

कर्मचारियों का 13 फीसदी डीए

फाइनेंस मिनिस्ट्री के व्‍यय विभाग के मुताबिक 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA मौजूदा 368 फीसदी से बढ़ाकर 381 फीसदी किया जाएगा। वहीं, 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA भी 196 प्रतिशत से बढ़ाकर 203 प्रतिशत किया जाएगा। इन कर्मचारियों का डीए 7 फीसदी बढ़ेगा। ये बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2022 से लागू माना जाएगा। यानी, कर्मचारियों को जनवरी से लेकर मार्च तक का एरियर वेतन में दिया जएगा।

इन कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें