Dearness Allowance hike: मध्य प्रदेश सरकार ने आज सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा DA का तोहफा दिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने आज सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "राज्य ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 34% करने का फैसला किया है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी केंद्र के कर्मचारियों के बराबर हो गई है।"
सीएम ने बताया कि महंगाई भत्ता बढ़ाकर 34% करने से सरकारी खजाने पर 625 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। सरकार के इस कदम से 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
MP सरकार ने DA बढ़ाकर 34% किया
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अभी तक 31% महंगाई भत्ता मिलता था लेकिन अब बढ़ोत्तरी के बाद यह 34% हो गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने एकबार में 1मध्य प्रदेश में पेंशन बढ़ा1% DA बढ़ाकर 31% कर दिया था। अब सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 34% कर दिया है। बढ़ी हुई सैलरी अगस्त से लागू होगी। यानि सितंबर की सैलरी में यह रकम मिलेगी।
DA बढ़ने की वजह से मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को भी अब ज्यादा पैसा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में भी DA बढ़ने के बाद वहां पेंशनर्स को ज्यादा रकम मिल रही थी। अब मध्य प्रदेश में भी पेंशनर्स को छत्तीसगढ़ के बराबर पैसा मिलेगा।
उत्तराखंड सरकार ने भी लोकल बॉडीज के कर्मचारियों का DA बढ़ाया
उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को कॉर्पोरेशन और लोकल बॉडीज के कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाया था। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ है। सरकार के इस कदम से करीब 45,000 कर्मचारियों को फायदा होगा।