7th pay commission: कोरोना की वजह से साल 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (Dearness Relief) पर रोक लगा दी गई थी। अब मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी की कोरोना के नए वेरिएंट यानी ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार एक बार फिर DA बढ़ोतरी को फिलहाल के लिए रोक सकती है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिस पर अब मोदी सरकार ने जवाब दिया है।
