DA Hike update : अगले महीने मिल सकता है डीए में बढ़ोतरी का तोहफा, केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए डिटेल

माना जा रहा है कि 1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 39 फीसदी डीए मिलेगा

अपडेटेड Jun 12, 2022 पर 2:22 PM
सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार एक बार डीए बढ़ा चुकी है

7th Pay Commission DA Hike update : महंगाई बढ़ने के साथ सरकारी कर्मचारियों  को इस महीने के अंत तक महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) यानी DA में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICPI Index 127 अंक से ऊपर पहुंच गया है। इसलिए, सरकार तीन नहीं सीधे पांच फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

जनवरी में 34 फीसदी हो गया था डीए

जनवरी में 7वें पे कमीशन के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी कर दिया गया था। ऐसा AICPI के आधार पर संशोधित किया गया था। अप्रैल में खुदरा महंगाई 7.79 फीसदी हो गई, जो आठ साल का उच्चतम स्तर है।


PM Kisan Samman Nidhi: बैंक जाने का झंझट खत्म, अब डाकिया घर पहुंचाएगा पीएम किसान योजना की किश्त

इससे पहले साल 2022 के पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी के लिए AICPI इंडेक्स में गिरावट देखी गई। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 उसके बाद मार्च में 1 अंक बढ़कर 126 पर आ गया। अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक AICPI इंडेक्स 127.7 पर आ गया है। इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है। यानी, अब मई और जून का डेटा 127 के पार होता है तो 5 फीसदी तक बढ़ सकता है।

जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

इसलिए, माना जा रहा है कि 1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 39 फीसदी डीए मिलेगा।

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 39 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 22,191 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 19,346 रुपये मिल रहा है। 5 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,845 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 34,140 रुपये बढ़ जाएंगे।

Aadhaar Card: अब घर बैठे होंगे आधार कार्ड से जुड़े काम, जानिए UIDAI का पूरा प्लान

पिछले महीने कुछ कैटेगरीज के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बेसिक एक्स-ग्रेशिया का 368 फीसदी से बढ़ाकर 381 फीसदी कर दिया गया था। यह 18 नवंबर, 1960 और 31 दिसंबर, 1985 तक सेवा से रिटायर उत्तरजीवी सीपीएफ लाभार्थियों के लिए था।

11 मई के ऑफिस मेमोरैंडम के मुताबिक, 18 नवंबर, 1960 और 31 दिसंबर, 1985 तक सेवा से रिटायर उत्तरजीवी सीपीएफ लाभार्थी और 4 जून, 2013 से ग्रुप ए, बी, सी और डी के लिए क्रमशः 3,000 रुपये, 1,000 रुपये, 750 रुपये और 650 रुपये की दर से बेसिक एक्स ग्रेशिया के लिए पात्र हैं। उन्हें 1 जनवरी, 2022 से बेसिक एक्स ग्रेशिया का 368 फीसदी से 381 फीसदी तक महंगाई राहत में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीए एक बार बढ़ा चुकी है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 5 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 39 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।