7th Pay Commission DA Hike update : महंगाई बढ़ने के साथ सरकारी कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) यानी DA में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICPI Index 127 अंक से ऊपर पहुंच गया है। इसलिए, सरकार तीन नहीं सीधे पांच फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।
