Dearness Relief Increase of Pensioners: सरकार ने कुछ सरकारी विभागों के पेशनर्स का महंगाई राहत बढ़ा दिया है। पेंशन और पेंशनभोगी विभाग ने 11 मई 2022 को ऑफिस मेमोरेंडम के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों की कुछ केटेगरी में महंगाई राहत (Dearness Relif - DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की। 18 नवंबर 1960 और 31 दिसंबर 1985 के बीच सर्विस से रिटायर होने वाले जीवित सीपीएफ (CPF) लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने DR को 368 प्रतिशत से बढ़ाकर 381 प्रतिशत कर दिया है।
ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, ‘जीवित CPF लाभार्थी जो 18.11.1960 और 31.12.1985 के बीच सेवा से रिटायर हुए हैं, और 3000 रुपये, 1000 रुपये, 750 और 650 रुपये की दर से बेसिक ex-gratia लेने के हकदार हैं। ये दरें ग्रुप A, B, C और D के लिए 4 जून 201 3 के ऑफिस मेमोरेंडम में है।’ अब उन्हें 1 जनवरी 2022 से 368 फीसदी की जगह 381 फीसदी की दर से DA मिलेगा।
इन रिटायर कर्मचारियों को होगा लाभ
11 मई 2022 के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने कहा कि बढ़ा हुआ DR 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। 1 जनवरी 2022 से सीपीएफ लाभार्थियों की इन केटेगरी में बढ़ा हुआ DR मिलेगा।
- मृत CPF लाभार्थी की विधवाएं और पात्र बच्चे जो 01.01.1986 से पहले सेवा से रिटायर हुए थे या जिनकी 01.01.1986 से पहले सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी।
- केंद्र सरकार के कर्मचारी जो 18.11.1960 से पहले CPF बेनेफिट पर रिटायर हुए थे। उन्हें 654, 659 रुपये, 703 रुपये और 965 रुपये मिल रहे हैं।
- अगर किसी भी DR का पेमेंट दशमलव की राशि में होगा है तो उसे राउंड ऑफ करके DR मिलेगा। ये कैलकुलेशन सभी राष्ट्रीयकृत बैंक करेंगे।