Berojgari Bhatta Scheme: देश में बेरोजगारी एक सबसे बड़ी समस्या है। लाखों युवा पढ़ लिख कर रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ऐसे में कई राज्य सरकारें अपने प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए कई तरह की स्कीम चला रही हैं। जिसमें पढ़े-लिखे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। राज्य सरकार जिन शिक्षित युवाओं के पास नौकरी नहीं है, उन्हें भत्ता दिया जाता है।
कितना मिलता है बेरोजगारी भत्ता
दिल्ली में सरकार ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं को बतौर 5,000 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता मुहैया कराती है। इसी तरह प्रोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके बेरोजगारों को सरकार की ओर से 75,00 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।
जानिए कैसे मिलता है बेरोजगारी भत्ता
दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता सिर्फ उन्हीं युवाओं को मिलता है। जिन्होंने एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्ट्रेशन कराया है। इस रिजस्ट्रेशन के जरिए पता चलता है कि कितने बेरोजगार युवक हैं। जब तक नौकरी नहीं मिल जाती है, तब तक बेरोजगारी भत्ता मिलता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।
बेरोजगारी भत्ता के लिए सबसे पहले आपको https://jobs.delhi.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर Job Seeker का ऑप्शन दिखेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। इसमें सारी डिटेल भरकर अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज करें। इसके बाद सब्मिट पर क्लिक कर दें। सब्मिट के बाद आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड आ जाएगा। इसके जरिए लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद Job Seeker के विकल्प से एडिट या अपडेट प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब नया पेज खुलेगा। इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें। अब सब्मिट के बटन पर क्लिक करें। यहां आपका एप्लीकेशन सब्मिट हो जाएगा।