कई फ्लाइट्स को देरी का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि अब एयर इंडिया की एक फ्लाइट को 30 घंटे से भी ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब एयर इंडिया ने माफी मांगी है और यात्रियों को ट्रैवल वाउचर भी दिए हैं। एयर इंडिया ने सैन फ्रांसिस्को की उड़ान में देरी के लिए यात्रियों माफी मांगी है और उन्हें 350-350 डॉलर का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की है। यह उड़ान 30 घंटे से अधिक की देरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हुई थी। सूत्रों ने बताया कि इस उड़ान में 199 यात्री सवार थे।
