DMart: सस्ते सामान के लिए डीमार्ट (Dmart) पूरे भारत में मशहूर है। डीमार्ट मेट्रो शहरों से लेकर नए बस रहे शहरों तक अपनी पहुंच बनाए हुए हैं। मौजूदा समय में अगर सस्ता ग्रॉसरी खरीदना है तो दिमाग में पहला नाम डीमार्ट का ही आता है। डीमार्ट में सालभर डिस्काउंट , सेल चलता रहता है। बाकि रिटेल स्टोर के मुकाबले डीमार्ट में सामान 6 से 8 फीसदी तक सस्ते रहते हैं। आटा-दाल हो या चाय-बिस्कुट...हर सामान पर वहां भारी डिस्काउंट मिलता है। किसी पर बाय वन गेट वन फ्री तो किसी पर छूट। लोग सोचते रह जाते हैं कि आखिर कैसे डीमार्ट ग्रॉसरी से लेकर अपने हर प्रोडक्ट पर इतना भारी डिस्काउंट मुहैया कराता है।
दरअसल, डीमार्ट की सफलता के पीछे एक 12वीं पास शख्स का दिमाग है। कोई उसे RD कहता है तो कोई ‘मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट’। डीमार्ट की स्थापना राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने की है। दमानी ने सिर्फ 12वीं पास की है, लेकिन यह उनका हुनर और तेज दिमाग ही है कि आज उनकी संपत्ति अरबों में है। वो दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए।
जानिए डीमार्ट में सस्ता सामान कैसे मिलता है
कई बार फेल होने के बाद भी दमानी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने 2002 में मुंबई में डीमार्ट का पहला स्टोर खोला। उन्होंने तय कर लिया था कि वो कोई भी स्टोर न तो मॉल में खोलेंगे और न ही किराए पर। ये स्ट्रेटजी उनके लिए लॉटरी साबित हुई। उन्होंने लोगों को सामान पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते डीमार्ट पॉपुलर हो गया। डीमार्ट स्टॉक जल्द खत्म करने पर काम करती है। जहां कंपनी की इवेंटरी टर्न ओवर 30 दिन का है। वहीं ज्यादातर कंपनियों का ये 70 दिन का होता है। इन सब कारणों से बाकी दुकानों और दूसरे रिटेल स्टोर के मुकाबले डीमार्ट में सामान 6 से 8 फीसदी तक सस्ता रहता है।
कई राज्यो में हैं डीमार्ट के स्टोर
आज देश में डीमार्ट के 300 से ज्यादा स्टोर है। देश में 11 राज्यों में डीमार्ट से स्टोर्स हैं। उन्होंने डीमार्ट के लिए कुछ नियम फिक्स्ड कर दिया। कंपनी अपने ब्रांड के सामानों को ज्यादा प्रमोट करती है। राधाकिशन दमानी आमतौर पर सफेद कपड़े पहनते हैं। उनके सफेद कपड़ों की वजह से ही उन्हें लोग 'मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट' के नाम से भी बुलाते हैं।