DMart: सस्ते सामान के लिए डीमार्ट (Dmart) पूरे भारत में मशहूर है। डीमार्ट मेट्रो शहरों से लेकर नए बस रहे शहरों तक अपनी पहुंच बनाए हुए हैं। मौजूदा समय में अगर सस्ता ग्रॉसरी खरीदना है तो दिमाग में पहला नाम डीमार्ट का ही आता है। डीमार्ट में सालभर डिस्काउंट , सेल चलता रहता है। बाकि रिटेल स्टोर के मुकाबले डीमार्ट में सामान 6 से 8 फीसदी तक सस्ते रहते हैं। आटा-दाल हो या चाय-बिस्कुट...हर सामान पर वहां भारी डिस्काउंट मिलता है। किसी पर बाय वन गेट वन फ्री तो किसी पर छूट। लोग सोचते रह जाते हैं कि आखिर कैसे डीमार्ट ग्रॉसरी से लेकर अपने हर प्रोडक्ट पर इतना भारी डिस्काउंट मुहैया कराता है।
