EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए भविष्य निधि या पीएफ खाते को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी ज्यादातर सर्विस को आसान बनाने में लगा हुआ है। यह कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते के रखरखाव को EPF अकाउंटहोल्डर्स के लिए अधिक स्पष्ट और पारदर्शी बनाता है। ईपीएफ खाताधारकों को अधिक स्वतंत्रता देने के लिए ईपीएफओ सदस्यों को अब दो महीने के इस्तीफे के बाद अपने ईपीएफ खाते से बाहर निकलने की तारीख (date of exit in EPF account) को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा देता है।
