EPF Calculator: 10,000 रुपये है बेसिक सैलरी, 12% कटता है EPF, जानिए रिटायरमेंट के बाद कितना मिलेगा फंड

EPF Calculator: EPFO के कैलकुलेटर के जरिए आसानी से यह कैलकुलेट किया जा सकता है कि रिटायरमेंट के बाद कितना फंड मिलेगा

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद अपने लाइफस्टाइल को मेन्टेन करना मुश्किल हो जाता है।

EPF Calculator: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भविष्य निधि खाता (Provident Fund Account) एक बेहतर सेविंग विकल्प है। ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के सदस्‍य हैं। EPFO सब्सक्राइबर होने का मतलब है कि आपका EPF अकाउंट भी होगा। आपका एम्प्लॉयर यानी कंपनी बेसिक सैलरी के आधार पर सैलरी से 12 फीसदी का कंट्रीब्यूशन प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) में करता होगा।

बता दें कि EPFO करोड़ों खाताधारकों के खातों को मैनेज करता है। इन खातों में कर्मचारी और कंपनी दोनों की बेसिक सैलरी (Basic Salary ) और महंगाई भत्ता (DA) 24 फीसदी (12+12) शेयर में जमा किया जाता है। EPF खाते में जमा राशि पर सरकार हर साल ब्याज तय करती है। फिलहाल इस पर मिलने वाला ब्याज 8.1 फीसदी है।

आमतौर पर लोग EPF के पैसे को उतना सीरियसली नहीं लेते है। लेकिन जो पैसा कटता है अगर उसे रिटायरमेंट तक संभाल कर रखें। इसे विड्रॉल नहीं करने पर मोटा फंड तैयार हो सकता है। यह रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार करता है। साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding Interest) का जादू ऐसा है कि आप 25 साल के निवेश से करोड़पति बन सकते हैं। नियमों के मुताबिक, 58 की उम्र में रिटायरमेंट होगा तो EPF account में कितना पैसा होगा? यह अपनी सैलरी स्लिप से ही आप समझ सकते हैं कि आपको कितना पैसा मिलेगा?

EPF अकाउंट में इंटरेस्ट के पैसे नहीं आने से चिंतित हैं? जानिए फाइनेंस मिनिस्ट्री ने क्या कहा


10,000 रुपये बेसिक सैलरी पर रिटायरमेंट फंड

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस मिलकार 10,000 रुपये है। आपकी उम्र 30 साल है, तो रिटायरमेंट तक यानी 58 साल की उम्र तक आपके पास 67.32 लाख रुपये रिटायरमेंट फंड तैयार हो जाएगा। ईपीएफ स्‍कीम में मैक्सिमम 58 साल तक ही कंट्रीब्‍यूशन कर सकते हैं।

कैलकुलेशन

बेसिक सैलरी+DA= 10,000 रुपये

मौजूदा उम्र= 30 साल

रिटारमेंट उम्र= 58 साल

इम्‍प्‍लॉई मंथली कंट्रीब्‍यूशन= 12 फीसदी

एम्‍प्‍लॉयर मंथली कंट्रीब्‍यूशन= 3.67 फीसदी

EPF पर ब्‍याज दर= 8.1 फीसदी सालाना

सालाना सैलरी ग्रोथ= 10 फीसदी

58 साल की उम्र में मैच्‍योरिटी फंड= 67.32 लाख रुपये।

बढ़ा भी सकते हैं EPF कंट्रीब्यूशन

अगर आपको लगता है कि आपका पैसा रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) के लिए काफी नहीं है तो EPF फंड में अपना कंट्रीब्‍यूशन बढ़ा भी सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कंपनी के HR से बात करनी होगी। चाहें तो अपने कंट्रीब्यूशन को डबल भी कर सकते हैं। इससे आपको यह फायदा होगा कि आपका फंड भी दोगुना हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।