How to check EPFO PF balance: देश में करोड़ों की संख्या में पीएफ खाताधारक हैं। ईपीएफओ (EPFO) अपने खाताधारकों को कई तरह की सर्विस देता है। अक्सर देखा गया है कि पीएफ खाताधारक अपने प्रॉविडेंट फंड (PF) का बैलेंस जानने कि लिए अक्सर परेशान रहते हैं। कई बार जानकारी नहीं होने के कारण अंशधारक अपना बैलेंस नहीं जान पाते। अगर आपको भी अपना पीएफ का बैलेंस चेक करना है तो बिना इंटरनेट के इन तरीकों से जान सकते हैं।
बिना इंटरनेट के जान सकते हैं पीफ बैलेंस
SMS भेजकर जान सकते हैं बैलेंस
EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद पीएफ बैलेंस का मैसेज आपके फोन पर आ जाएगा।
मिस्ड कॉल के जरिये जान सकते हैं बैलेंस
आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है। उसके कुछ देर बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा।
EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ (Provident Fund - PF) का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून तक आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ सकता है।