EPFO: आपके PF अकाउंट नंबर में छुपी हैं ये खास जानकारियां, ऐसे करें पता

EPFO: इम्‍प्‍लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) सब्‍सक्राइबर्स का अपना PF नंबर होता है। इसमें कई अहम जानकारियां छिपी होती हैं। जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 3:12 PM
क्या आपने कभी ये सोचा है कि पीएफ अकाउंट नंबर में डिजिट्स के साथ इंग्लिश अल्फाबेट्स क्यों होते हैं?

EPFO: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी EPF अकाउंट है तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है। इम्‍प्‍लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) सब्‍सक्राइबर्स का अपना पीएफ नंबर (PF Number) होता है। पीएफ को चेक करना और उसके कॉन्ट्रीब्यूशन से ज्यादातर लोग वाकिफ रहते हैं। इतना ही नहीं आज कल PF पासबुक को EPFO की वेबसाइट से एक्सेस करना भी काफी आसान हो गया है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि PF अकाउंट नंबर में डिजिट्स के साथ इंग्लिश अल्फाबेट्स क्यों होते हैं?

पीएफ अकाउंट के नंबर पर कुछ खास जानकारियां छुपी होती हैं। जिसे डिकोड करके आप इसका राज जान सकते हैं। आइए पीएफ अकाउंट नंबर की डिटेल समझते हैं।

PF अकाउंट नंबर क्या है?


डिकोड करने से पहले आपको PF अकाउंट नंबर के बारे में जानना होगा। दरअसल, पीएफ अकाउंट नंबर को अल्फान्यूमैरिक नंबर कहते हैं। इसकी वजह ये है कि इसमें इंग्लिश के अल्फाबेट और डिजिट्स दोनों होते हैं। दोनों का ही कुछ खास मतलब होता है। इस नंबर में राज्य, रीजनल ऑफिस, कंपनी और पीएफ मेंबर कोड की जानकारी होती है।

UAN क्या होता है?

EPFO के हर सदस्य का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि हर कर्मचारी का अलग-अलग होता है। वहीं कर्मचारी के कंपनी बदलने पर अलग-अलग PF अकाउंट हो जाते हैं, लेकिन UAN अकाउंट एक ही होता है। एक UAN में आप अपने अलग-अलग PF की डिटेल देख सकते हैं।

Insurance Policy: इस स्कीम में बैंक लॉकर से गहने चोरी होने पर भी मिलेगा पूरा पैसा, जानिए कैसे उठाएं फायदा

जानिए क्या है अल्फान्यूमैरिक नंबर

ऐसे समझें

XX– राज्य को कोड करता है।

YXZ- ये आपकी कंपनी को कोड करता है।

1234567- ये डिजिट कंपनी की एस्टेबिलिशमेंट आईडी है।

XX1 - ये अगले तीन डिजिट एस्टेबिलिशमेंट एक्सटेंशन आईडी होंगे। वहीं अगर ये डिजिट 000 हैं तो मतलब एक्सटेंशन नहीं मिला है।

7654321 अगले 7 डिजिट मेंबर या इंप्लॉई आईडी हैं।

SMS से चेक करें PF बैलेंस

EPFO सब्‍सक्राइबर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS और मिस्‍ड कॉल के जरिए अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्‍स में EPFOHO UAN टाइप कर 7738299899 पर भेजना होगा। आपके मोबाइल पर आपका ईपीएफ बैलेंस मालूम हो जाएगा। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।