EPFO: अगर आप भी पीएफ खाताधारक (EPFO Account Holders) हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पीएफ खाताधारकों के प्रॉविडेंट खाते में जल्द (PF Account) पैसे आने वाले हैं। पीएफ काटने वाली संस्था ईपीएफओ कर्मचारियों (PF Employee) के खाते में 30 जून तक ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। इससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, 30 तारीख को पीएफ का ब्याज आएगा इस पर ईपीएफओ की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
