महाराष्ट्र सरकार के लिए आज बुधवार का दिन काफी अहम है। एकनाथ शिंदे के तेवर देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मंगलवार रात उद्धव ठाकरे ने शिंदे से फोन पर बात की थी। तब शिंदे ने यह मांग रखी कि शिवसेना BJP के साथ सरकार बनाए।

