EPFO: अगर आप भी पीएफ खाताधारक (EPFO Account Holders) हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पीएफ खाताधारकों के प्रॉविडेंट फंड खाते में जल्द (PF Account) पैसे आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 जुलाई तक ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। इससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, पीएफ का ब्याज कब आएगा इस पर ईपीएफओ की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
