E-Shram Portal: 22 करोड़ वर्कर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें आप कैसे करा सकते हैं Registration

ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगरों की संख्या 22 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 2:55 PM
E-Shram Portal: 22 करोड़ वर्कर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें आप कैसे करा सकते हैं Registration

ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगरों की संख्या 22 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। लेबर मिनिस्ट्री ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। अभी तक जो भी कामगार या श्रमिक इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं लेकिन अभी तक रजिस्टर नहीं कर पाएं हैं, तो ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से करा सकते हैं।

 


 

ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

 

स्टेप1: आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉग इन करें

 

स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद 'Register on e-SHRAM' लिंक पर क्लिक करें

 

स्टेप 3: आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें

 

स्टेप 4: पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बाद के निर्देशों का पालन करें

 

यह ध्यान दिया जा सकता है कि यदि किसी कामकार के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम CSC पर जा सकता है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता है।

करा सकते हैं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

कामगार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए E-Shram के मोबाइल एप्लीकेशन या वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Centres -CSC), स्टेट सेवा केंद्र (State Seva Kendra), श्रम सुविधा केंद्र (Labour Facilitation Centres) चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के डिजिटल सेवा केंद्रों (Digital Seva Kendras) में भी जा सकते हैं।

पूरे देश में लागू होता है कार्ड

यहां नामांकन के बाद मिलने वाला e-Shram कार्ड पूरे भारत में स्वीकार किया जाएगा। इसमें नामांकन करने वालों को PMSBY के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलेगा। दुर्घटना से हुई मृत्यु या अस्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

मिलते हैं ये फायदे

कामगारों के पास e-Shram Card पर एक Universal Account Number होगा, जिसे पूरे देश में स्वीकार किया जाएगा। अब उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ हासिल करने के लिए कई जगहों पर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी कामगार ने e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है और अगर उसका एक्सीडेंट हो जाता है तो मृत्यु या स्थाई रूप से शारीरिक विकलांगता (permanent disability) पर 2 लाख रुपये मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।