Get App

एवरेस्ट के कुछ सैंपल में ETO स्टैंडर्ड लिमिट से ज्यादा, सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा

मसाला ब्रांड एवरेस्ट के कुछ सैंपल में एथिलीन ऑक्साइड (ETO) केमिकल की मौजूदगी सख्त मानकों (0.1 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम) के अनुरूप नहीं पाई गई है जिसके बाद सरकार ने कंपनी से इस दिशा में सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 11:09 PM
एवरेस्ट के कुछ सैंपल में ETO स्टैंडर्ड लिमिट से ज्यादा, सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा
मसाला ब्रांड एवरेस्ट के कुछ नमूनों में ईटीओ की मौजूदगी सख्त मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है।

मसाला ब्रांड एवरेस्ट के कुछ सैंपल में एथिलीन ऑक्साइड (ETO) केमिकल की मौजूदगी सख्त मानकों (0.1 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम) के अनुरूप नहीं पाई गई है जिसके बाद सरकार ने कंपनी से इस दिशा में सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुछ मसाला उत्पादों में ईटीओ के अंश पाए जाने के बाद सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग ने दो भारतीय मसाला ब्रांड- एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पादों को वापस लौटा दिया था। उसके बाद सरकार ने इन उत्पादों में कैंसरजनक केमिकल की मौजूदगी के परीक्षण के लिए सैंपल इकट्ठा किए थे।

सुधारात्मक कदम

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इन दोनों कंपनियों से लिए गए सैंपल का परीक्षण किया है और हमने पाया है कि एमडीएच के सभी 18 सैंपल मानकों के अनुरूप थे। लेकिन एवरेस्ट के 12 में से कुछ सैंपल मानकों का गैर-अनुपालन कर रहे थे। इसके लिए हमने उन्हें सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया है और हम इस अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं।''

जांच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें