FASTag KYC : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले इस काम के लिए 29 फरवरी अंतिम तारीख थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स को एक महीने का और समय मिल गया है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग रहेगा। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा। NHAI ने पेटीएम फास्टैग के यूजर्स की संभावित दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए डेडलाइन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना किसी दिक्कत के टोल पेमेंट को सुनिश्चित करने के लिए समय पर केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा है। अगर आपने 31 मार्च फास्टैग KYC अपडेट नहीं किया तो आपका फास्टैग अकाउंट निष्क्रिय हो सकता है।
इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा सबमिट
केवाईसी डिटेव अपडेट करने के लिए व्हीकल ओनर को कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे, जिसमें व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइवर का लाइसेंस और पैन या मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट और पासपोर्ट साइज की फोटो भी जरूरी है।
फास्टैग KYC अपडेट करने का ये है तरीका
इसके लिए आपको बैंक से जुड़ी फास्टैग वेबसाइट पर जाना होगा। यहां रजिस्टर मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और मिला OTP डालें। इसके बाद'माई प्रोफाइल' सेक्शन में जाएं और 'केवाईसी' टैब पर क्लिक करें। फिर जरूरी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
फास्टैग स्टेटस कैसे करें चेक?
fastag.ihmcl.com पर जाएं।
होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें जहां आपको एक ओटीपी मिलेगा।
होमपेज पर 'माई प्रोफाइल' सेक्शन पर क्लिक करें।
'केवाईसी स्टेटस' पर क्लिक करें।
यहां आपको स्टेटस नजर आ जाएगा।
सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं जिसने आपका FASTag जारी किया है। बैंक आपको KYC फॉर्म देगा, उसे भरकर जमा करें। इस फॉर्म को भरने के अलावा आपको डॉक्यूमेंट भी जमा कराने होंगे। इस फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक KYC डिटेल के वैरिफाई करेगा और आपके FASTag को अपडेट करेगा।