Amazon India पर 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है फेस्टिव सेल, iPhone समेत कई सारे प्रोडक्ट्स पर मिलेगी शानदार डील

एमेजॉन इंडिया (Amazon India) अपनी मोस्ट अवेटेड फेस्टिव सेल के साथ वापस आ गया है। यह सेल 8 अक्टूबर 2023 से ग्राहकों के लिए लाइव होने जा रही है। इस डील में आप कई सारे प्रोडक्ट्स जैसे कि स्मार्टफोन, टेलीविजन, टैबलेट, हेडफोन और इस तरह के दूसरे प्रोडक्ट्स पर कई सारे शानदार डील का बेनिफिट उठा सकेंगे। एमेजॉन की इस डील में ग्राहकों को एपल आईफोन 14 (iPhone 14) और iPhone 13 पर काफी शानदार डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 7:18 PM
फेस्टिव सीजन के दौरान अपने ग्राहकों को अलग अलग प्रोडक्ट्स पर शानदार डील देने के लिए एमेजॉन इंडिया (Amazon India) अपनी मोस्ट अवेटेड फेस्टिव सेल के साथ वापस आ गया है

आने वाले कुछ ही दिनों में फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यह वक्त आपकी शॉपिंग के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। फेस्टिव सीजन के दौरान अपने ग्राहकों को अलग अलग प्रोडक्ट्स पर शानदार डील देने के लिए एमेजॉन इंडिया (Amazon India) अपनी मोस्ट अवेटेड फेस्टिव सेल के साथ वापस आ गया है। यह सेल 8 अक्टूबर 2023 से ग्राहकों के लिए लाइव होने जा रही है। इस डील में आप कई सारे प्रोडक्ट्स जैसे कि स्मार्टफोन, टेलीविजन, टैबलेट, हेडफोन और इस तरह के दूसरे प्रोडक्ट्स पर कई सारे शानदार डील का बेनिफिट उठा सकेंगे। एमेजॉन की इस डील में ग्राहकों को एपल आईफोन 14 (iPhone 14) और iPhone 13 पर काफी शानदार डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।

iPhone पर मिल रही है शानदार डील

कई सारे लोग आईफोन (iPhone) खरीदने के लिए सेल का इंतजार करते हैं। जिस वजह से कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईफोन पर कई सारे शानदार ऑफर दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील में आईफोन 13 की कीमत 52,499 रुपये है। वहीं आईफोन 14 की कीमत 61,999 रुपये है। जबकि इस डील में आईफोन 14 प्लस की कीमत 70,999 रुपये है। इस डील में आईफोन 14 प्रो की कीमत 1,19,990 रुपये है।

Flipkart Big Billion Days Sale में Apple iPhone 14 मिलेगा सिर्फ 49,999 रुपये में, चेक करें ऑफर | Moneycontrol Hindi


One Plus 11 G

वनप्लस 11आर 5जी (One Plus 11 G) पर भी काफी शानदार डील ऑफर की जा रही है। वनप्लस 11आर 5जी स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेजोड़ कॉम्बिनेशन पेश करता है। यह फोन 6.7 इंच 120 हर्ट्ज सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म और 8 जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम से लैस किया गया है। इस फोन को OIS के साथ 50MP के मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 100W SuperVOOC चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन के 8GM रैम और 128GB ROM वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।