Europe में 4-व्हीलर कार सेगमेंट में हासिल की सफलता, ब्रोकरेज को दिख रही तेजी, 1497 रुपये पहुंच सकता है इस कंपनी का शेयर प्राइस

मंदी और ऊंची कीमतों का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन कंपनी का प्रदर्शन मजबूत है। 50 से अधिक ग्राहकों और डाइवर्स प्रोडक्ट के साथ, कंपनी का यूरोप में 4-पहिया कार बाजार में प्रवेश और भारत में कार निर्माताओं के साथ प्रगति अच्छी है

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाल ही में कंपनी ने यूरोपीय बाजार में 4-व्हीलर पैसेंजर कार सेगमेंट में सफलता हासिल की है

ऑटो सेक्टर पर निवेशकों का काफी ध्यान रहता है। वहीं ऑटो सेक्टर में फिलहाल काफी बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। इस बीच FIEM Industries भी काफी सुर्खियों में है। पिछले 6 महीने में स्टॉक में करीब 20% की तेजी देखने को मिली है। वहीं ब्रोकरेज के जरिए ये तेजी आगे भी बनी रहने की संभावना जताई गई है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने फीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (FIEM) पर एनालिसिस किया है और शेयर पर नया टारगेट भी सुझाया है।

फीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (FIEM) भारत में दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोटिव लाइटिंग और सिग्नल उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। FIEM के 50 से ज्यादा दोपहिया और चार पहिया वाहन निर्माताओं का मजबूत ग्राहक आधार है। इसके भारत, इटली और जापान में तीन वर्ल्ड क्लास R&D/डिजाइन सेंटर हैं। वर्ष 2024 में कंपनी ने 85.86 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है। भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने अगले तीन वर्षों के लिए बड़ी कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान की घोषणा की है। मौजूदा सेगमेंट, फोर-व्हीलर के लिए नए प्रोजेक्ट, दक्षिण भारत में कैपिटल एक्सपेंडिचर की आवश्यकता को पूरा करने और हब मोटर इकाइयों के लिए 250 करोड़ रुपये से 300 करोड़ रुपये तक निवेश करने का प्लान है।

कार सेगमेंट में आ रही कंपनी


हाल ही में कंपनी ने यूरोपीय बाजार में 4-व्हीलर पैसेंजर कार सेगमेंट में सफलता हासिल की है। कंपनी को एडवांस के साथ परचेस ऑर्डर मिला है और इस प्रक्रिया के लिए डिजाइन और विकास पहले ही शुरू हो चुका है। कंपनी ने भारत में पैसेंजर कार OEM के साथ महत्वपूर्ण प्रगति की है, उनमें से कुछ अंतिम स्टेज में हैं। पैसेंजर कार सेगमेंट में यह कंपनी की यात्रा की दिशा में पहला बड़ा कदम है। FIEM के पास इन-हाउस R&D, डिजाइनिंग और टेस्टिंग क्षमताओं के कारण सबसे कम विकास समय के साथ एक कॉम्पिटिटिव फायदा है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में, बिक्री में 28.15% की वृद्धि हुई, जो 554.7 करोड़ रुपये रही।

रिस्क और वैल्यूएशन

मंदी और ऊंची कीमतों का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन कंपनी का प्रदर्शन मजबूत है। 50 से अधिक ग्राहकों और डाइवर्स प्रोडक्ट के साथ, कंपनी का यूरोप में 4-पहिया कार बाजार में प्रवेश और भारत में कार निर्माताओं के साथ प्रगति अच्छी है। मांग बढ़ने के साथ कंपनी क्षमता बढ़ाने का प्लान बना रही है। इस बीच एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने 8-10 महीनों में स्टॉक की कीमत 1497 रुपये तक पहुंचने का टारगेट दिया है। इसमें 27% की तेजी की संभावना जताई गई है। फिलहाल शेयर 1180 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।