Fixed Deposit Interest Rate: पीएनबी vs एसबीआई vs कोटक vs आईडीएफसी vs केनरा, जानें कौनसा बैंक दे रहा है FD पर ज्यादा ब्याज

यहां आपको पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और केनरा बैंक की FD पर ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 2:55 PM
RBI के रेपो रेट रिवाइज करने पर ज्यादातर बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है।

Fixed Deposit Interest Rate: ज्यादातर निवेशकों को Fixed Deposit (FD) में निवेश करना सबसे सुरक्षित ऑप्शन लगता क्योंकि इसमें कोई जोखिम नहीं होता। FD में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करके टैक्स बेनेफिट का फायदा भी उठा सकते हैं। अभी RBI के रेपो रेट रिवाइज करने पर ज्यादातर बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है। यहां आपको पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और केनरा बैंक की FD पर ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।

पीएनबी (PNB)

पीएनबी ने 1 से 3 साल में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरों में 10 से 20 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। ये रिवाइज दरें 4 जुलाई 2022 से लागू होंगी। सीनियर सिटिजन को सभी तरह की FD पर नियमित दरों से 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पिछले महीने 14 जून 2022 को देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 211 दिनों से अधिक लेकिन 3 साल से कम समय में च्योर होने वाली FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा ने 1 जुलाई 2022 को कुछ समय की FD पर ब्याज को 10 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है। 3 साल या उससे अधिक लेकिन 10 साल तक की FD पर बैंक 5.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दर दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन को 6.40 फीसदी का अधिकतम ब्याज दे रहा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank)

प्राइवेट सेक्टर बैंक IDFC ने भी FD पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक ने 1 जुलाई 2022 से एक से 5 साल और 2 करोड़ रुपये से कम वाली FD पर ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक आम जनता अधिकतम 6.50 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 7 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।

केनरा बैंक (Canera Bank)

केनरा बैंक ने 23 जून 2022 को अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक वर्तमान में आम जनता को FD पर 2.90 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन को 2.90 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत की ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज 7 दिन से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर मिल रहा हैं। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहा है।

निफ्टी, बैंक निफ्टी में कॉल राइटर्स कहां तलाश रहे हैं सहारा, जानें मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।