Get App

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा iPhone 14, जानें इस डील की पूरी डिटेल

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन और फ्लिपकार्ट (Amazon And Flipkart) दोनों ही अपने ग्राहकों के लिए आईफोन 14 पर बेहद ही शानदार एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। इन ऑफर्स के तहत आप 40,000 रुपये से भी कम की कीमत पर इस शानदार फोन को खरीद सकते हैं। यानी कि आप आधे से भी कम की कीमत पर आईफोन 14 को खरीद सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 4:45 PM
एमेजॉन और फ्लिपकार्ट 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा iPhone 14, जानें इस डील की पूरी डिटेल
आप एपल आईफोन 14 (iPhone 14) को काफी सस्ती कीमतों पर खरीद सकते हैं

अगर आप  एपल आईफोन 14 (iPhone 14) लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक काफी अच्छी खबर है। आप इस फोन को काफी कम कीमत पर ही खरीद सकते हैं। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन और फ्लिपकार्ट  (Amazon And Flipkart) दोनों ही अपने ग्राहकों के लिए आईफोन 14 पर बेहद ही शानदार एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। इन ऑफर्स के तहत आप 40,000 रुपये से भी कम की कीमत पर इस शानदार फोन को खरीद सकते हैं। यानी कि आप आधे से भी कम की कीमत पर आईफोन 14 को खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इस ऑफर से जुड़ी तमाम तरह की डिटेल्स।

किस कीमत पर मिल रहा है iPhone 14

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट (Amazon And Flipkart) दोनों पर ही आईफोन 14 की कीमत 71,999 रुपये तय की गई है। वहीं अगर एपल स्टोर पर कीमत की बात करें तो यहां पर इसकी यह 79,990 रुपये में बिक रहा है। वहीं अगर एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो इस पर आपको मैक्सिमम 22,700 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर 29,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एपल स्टोर पर भी आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके कम कीमत पर आईफोन 14 को खरीद सकते हैं।

जेब में नहीं हैं पैसे! जरूरत पड़ने पर फौरन मिलेंगे 10000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें