Get App

Flipkart की Big Saving Days Sale में बंपर ऑफर, Sony का 50 इंच का स्मार्ट टीवी 1778 रुपये में

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: अगर आप एक स्मार्टफोन या फिर गर्मी में फ्रिज, कूलर और एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। फ्लिकार्ट में 11 मार्च से बिग सेविंग डेज सेल शुरू हो चुकी है। इसका आज आखिरी दिन है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और होम एप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 10:13 AM
Flipkart की Big Saving Days Sale में बंपर ऑफर, Sony का 50 इंच का स्मार्ट टीवी 1778 रुपये में
इस सेल में ICICI बैंक के कार्ड के जरिये 10 फीसदी छूट का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट की Big Saving Days Sale 11 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस सेल का आज आखिरी दिन है। सेल में लोगों को ज्यादातर स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और होम एप्लाइंसेस में बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जेब पर ज्यादा बोझ डाले बगैर बेहतर खरीदारी कर सकते हैं। स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी जैसे तमाम सामान बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस ऑफर्स की लिस्ट में बेहद कम दाम पर स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। सोनी के 50 इंच की स्मार्ट टीवी बेहद कम दाम पर मिल रही है।

Sony Bravia 50 इंच इल्ट्रा HD (4K) LED Smart TV 85900 रुपये मे लिस्ट की गई है। इसमें बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 39 फीसदी की छूट मिल रही है। ऐसे में इसकी कीमत घटकर 51999 रुपये हो गई है।

स्मार्ट टीवी में ऑफर

सोनी के इस स्मार्ट टीवी पर ऑफर तो मिल ही रहा है। इसके अलावा ICICI बैंक के कार्ड के जरिये 10 फीसदी छूट का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। वहीं इस डील में दूसरे बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर आप इसे सिर्फ 1778 रुपये महीने की EMI पर अपने घर ला सकते हैं। तना ही नहीं फ्लिपकार्ट की इस सेल में SONY Bravia 50 inch Ultra HD (4K) LED Smart TV पर 7000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आपका पुराना स्मार्ट टीवी अगर ठीक-ठाक कंडीशन में है, तो आप उसके एक्सचेंज पर 7000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें