अमेजन के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भी अपनी ने बिग सेविंग डेज सेल 2022 (BIG Saving Days Sale) का ऐलान कर दिया है। इस सेल के दौरान मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, आइटम और कपड़ों पर डील्स और डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं।
अमेजन के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भी अपनी ने बिग सेविंग डेज सेल 2022 (BIG Saving Days Sale) का ऐलान कर दिया है। इस सेल के दौरान मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, आइटम और कपड़ों पर डील्स और डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं।
भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर ज्यादातर ई-कॉमर्स वेबसाइट सेल ऑफर करते है। इस बार भी वेबसाइट सेल ऑफर कर रही हैं। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल 17 जनवरी से शुरू होगी और 22 जनवरी को खत्म होगी। ये सेल 16 जनवरी को फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी।
गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी से पहले अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप कुछ खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Amazon पर Republic Day के मौके पर काफी डिस्काउंट मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Great Republic Day Sale भारत में 20 या 22 जनवरी से सेल शुरू हो सकती है।
Amazon स्मार्ट फोन में कई अच्छे ऑफर्स मिलने वाले हैं। SBI कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट भी मिलेगा।SBI के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए 10 फीसदी का अतिरिक्त फायदा उठा सकते हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान, खरीदारों को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
अभी तक दोनों ही ई कॉमर्स कंपनियों ने स्मार्टफोन पर स्पेशल ऑफर की घोषणा नहीं की है, लेकिन Poco, Apple, Realme और Samsung के स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, लैपटॉप के अलावा अन्य दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी 80 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।