Flipkart Vs Amazon Sale: मोबाइल, टीवी पर कहां मिल रहा है ज्यादा डिस्काउंट, जानें यहां

Flipkart Vs Amazon Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है

अपडेटेड Sep 23, 2022 पर 6:30 PM
दोनों प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट।

Flipkart Vs Amazon Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। Amazon के प्राइम मेंबर्स के लिए सेल कल 22 सितंबर को शुरू हो गई थी। इस बार दोनों ही जगह सेल में स्मार्टफोन के साथ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी ग्राहकों को भारी छूट मिल रही है। अगर आप भी सेल में भारी डिस्काउंट का फायटा उठाना चाहते हैं तो यहां आपको शानदार ऑफर्स और कैशबैक के बारे में बता रहे हैं।

स्मार्टफोन पर ऑफर्स

Amazon और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल में सभी कंपनियों के स्मार्टफोन में बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जाकर ये मोबाइल खरीद सकते हैं। ये ऑफर में काफी कम प्राइस पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स Apple iPhone 11 मोबाइल एक्सचेंज के साथ 26,969 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Amazon पर आईफोन 12 को 32 हजार रुपये तक की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। Amazon पर वन प्लस पर डिस्काउंट मिल रहा है। Oneplus 10R prime Edition को सेल में 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये आप 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं।


Amazon इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिल रहा है डिस्काउंट

Amazon और फ्लिपकार्ट की सेल में स्मार्टफोन के साथ-साथ टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, वाशिंग मशीन, वियरेबल डिवाइस, ऑडियो प्रोडक्ट आदि पर भारी छूट मिल रही है। Amazon पर टीवी पर 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। बाकी सभी आइटम पर 20 से 60 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन सभी पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी है।

फ्लिपकार्ट पर यहां मिल रही है छूट

फ्लिपकार्ट पर टीवी और घरेलू एप्लाएंस वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट सेल में ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच को 1,799 रुपये में दे रहा है। यहां Amazon पर वनप्लस का 32 इंच स्मार्ट टीवी 11,490 रुपये में खरीद सकते हैं।

MC Interview: निफ्टी आईटी में और 10% गिरावट हो सकती है, CPSE में ओवरऑल स्ट्रक्चर बुलिश- Investment Advisor

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।