“फ्रिज” का इस्तेमाल ज्यादातर की घरों में किया जाता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसकी जरूरत ज्यादा पड़ती है। कई घरों में दिन भर फ्रिज बंद और खुलता ही रहता है। जहां बच्चे होते हैं वहां तो फ्रिज को बंद रहने का मौका ही नहीं मिलता है। घर में कोई न कोई सदस्य इसे खोलता ही रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार फ्रिज को खोलना या बंद करना या कहें कि हद से ज्यादा फ्रिज का इस्तेमाल करना भी इसके फटने की वजह बन सकता है। इतना ही नहीं, कई अन्य कारण भी हैं जो फ्रिज में ब्लास्ट होने की वजह बन सकते हैं।
वैसे भी फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन कुछ ऐसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स हैं जो सालों साल चलते हैं। लेकिन इन बिजली से चलने वाली डिवाइस का ध्यान नहीं रखा जाए तो ये आपकी जान की दुश्मन बन सकती हैं। अब सवाल उठता है कि फ्रिज या एसी फटता कैसे है? दरअसल, फ्रिज या एसी नहीं बल्कि उसका एक हिस्सा, जिसे कंप्रेसर कहते हैं वो फटता है। कम्प्रेशर के फटने की असल वजह क्या होती है और इससे होने वाली दुर्घटना को कैसे टाला जा सकता है।
एसी या फ्रिज में सबसे मुख्य चीज होती है कम्प्रेसर। यह एक तरह का मेकैनिकल डिवाइस होता है। जिसका उपयोग गैस या हवा के दबाव को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हवा कम्प्रेसेबल होती है इसलिए कम्प्रेसर के इस्तेमाल से हवा के वॉल्यूम को कम कर के एयर के प्रेशर को बढ़ाया जाता है। कम्प्रेसर का इस्तेमाल फ्रिज और एसी दोनों में होता है। कंप्रेसर फ्रिज के बैक-साइड में लगा होता है। फ्रिज में लगे कंप्रेसर में एक पम्प होता है और एक मोटर लगी होती है। ये मोटर पम्प के जरिए रेफ्रिजरेंट गैस को कॉइल्स में भेजती है। जैसे ही ये गैस ठंडी होकर तरल पदार्थ यानी लिक्विड में बदलती है, यह फ्रिज से गर्माहट (हीट) को खींच लेती है और अंदर रखी सभी चीजों को ठंडा करती है।
कंप्रेसर फटने के पहले देता है संकेत
फ्रिज फटने से पहले उसका कंप्रेसर बेहद गर्म होने लगता है। दरअसल पूरे फ्रिज के हिस्सा नहीं बल्कि इसका कंप्रेसर ही ब्लास्ट होता है। अगर आप ध्यान नहीं देते तो फिर कंप्रेसर फट सकता है। सामान्य तौर पर पुराने फ्रिजों में इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। इसलिए अगर आपका फ्रिज पुराना है और गर्म हो रहा है तो सावधान हो जाइए।
फ्रिज में ब्लास्ट का खतरा कब होता है?
वहीं अगर आपके फ्रिज से आवाज आने लगी है तो आप आवाज से धमाके के खतरे का पता लगा सकते हैं। दरअसल जब फ्रिज ठीक से काम करता है तो कंप्रेसर से एक तेज गुनगुनाहट वाली आवाज आती है। लेकिन अगर आपका फ्रिज अलग तरह की तेज आवाज करता है या बिल्कुल भी आवाज नहीं करता है, तो हो सकता है कि कॉइल में कोई दिक्कत हो। अगर कॉइल बंद होती है तो इससे फ्रिज में ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फ्रिज की कंडेनसर कॉइल्स को टाइम टू टाइम साफ करते रहें।