क्या फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना चाहिए? जानिए कुछ अहम बातें

Fridge: कुछ लोग बिजली का बिल कम रखने के लिए फ्रिज को हर रोज कुछ घंटों के लिए बंद कर देते हैं। ऐसा करने से कितनी बिजली बचाई जा सकती है, इसका शायद आपको अंदाजा नहीं होगा। अगर आप भी दिन में फ्रिज को कई बार बंद करते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। इससे आपको पता चलेगा फ्रिज को बीच-बीच बंद करना सही है या फिर 24 घंटे चालू रखना सही है

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
Fridge: घर में फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना चाहिए। बीच में उसे एक-दो घंटे के लिए बंद करने से अंदर की चीज़ें खराब हो सकती हैं।

Fridge: फ्रिज जिसका फुल फॉर्म रेफ्रिजरेटर है। आजकल हर घर की जरूरत बन गया है। इसमें खाने-पीने के सामान रखकर कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है। फ्रिज के अंदर का तापमान ठंडा होता है। जिससे इसमें रखी हुई वस्तुएं न तो ख़राब होती हैं न ही उनमें दुर्गन्ध आती है। यह एक ऐसा उपकरण है जो बिजली से चलता है। ज्यादातर लोगों के घरों में फ्रिज लगातार चलता ही रहता है। वहीं कुछ लोग फ्रिज को कुछ देर चलाकर 1-2 घंटे के लिए बंद कर देते हैं। ऐसे में अहम सवाल यह उठता है कि किया फ्रिज को दिन में कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए?

दरअसल, फ्रिज बनाने वाली कंपनियां भी नहीं बताती कि उसे कितनी देर चलाना है। लेकिन फ्रिज को कुछ घंटे बंद रखने में आपका फायदा है या नुकसान? आइए इस पर बात करते हैं।

24 घंटे चलाएं फ्रिज या करें बंद


फ्रिज कूलिंग करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। इसे ऐसे बनाया जाता है कि कई घंटों तक चलाया जा सके। फ्रिज को लगातार 24 घंटे में चलने में कोई दिक्कत नहीं होती है। अगर आप साल भर फ्रिज का स्विच ऑफ नहीं करेंगे तो भी इसमें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि अगर फ्रिज में कोई खराबी आ गई है या साफ सफाई करनी है तो जरूर बंद करना पड़ेगा। वहीं अगर आप फ्रिज को 1-2 घंटे बंद रखेंगे या दिन भर में कई बार बंद चालू करते रहेंगे। ऐसे हालात में फ्रिज बेहतर तरीके से कूलिंग नहीं कर पाएगा। जिससे अंदर रखा खाने-पीने का सामान खराब हो सकता है। लिहाजा को 24 घंटे चालू रखना चाहिए।

घर में लगा है एयर कंडीशनर? बिजली का बिल कम करने के ये हैं बेहद आसान टिप्स

कब करें बंद?

अगर आप घर से लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं तो से बंद कर सकते हैं। वहीं दिन में 1-2 घंटे बंद करने में कोई समझदारी नहीं है। इससे फ्रिज के खराब होने की आशंका बढ़ सकता है। अगर आप 2-3 दिन के लिए भी बाहर जा रहे हैं। तब भी फ्रिज को न बंद करें। वहीं अगर महीने भर से ज्यादा समय के लिए जा रहे हैं तो फ्रिज बंद कर सकते हैं।

ऑटोमेटिक पावर सेविंग

आजकल के फ्रिज में पावर सेविंग के लिए ऑटोमैटिक ऑफ या ऑटोकट फीचर दिए जा रहे हैं। इससे फ्रिज एक निश्चित तापमान पर ठंडा होने के बाद अपने आप बंद हो जाते हैं। फ्रिज के ऑटो कट होने पर कंप्रेसर बंद हो जाता है। इस तरह बिजली की बचत होती रहती है। फिर जैसे ही फ्रिज को कूलिंग की जरूरत होती है। कंप्रेसर अपने आप चालू हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।