Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की शुरुआत बुधवार 31 अगस्त को हो रही है। इसके साथ गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा। घर-घर भगवान गणेश विराजमान हो जाएंगे। पूरे देश में बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, देश के बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई समेत कुल 9 बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में बैंक खुले रहेंगे। 10 दिनों का यह उत्सव अनंत चतुर्दशी (Anantha Chaturdashi) पर खत्म हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर शुक्रवार के दिन है।
RBI के मुताबिक, 7 राज्यों में गणेश चतुर्थी के दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बाकी के राज्यों में बैंक पहले की तरह कामकाज करेंगे। यानी गणेश चतुर्थी के मौके पर कुल 9 शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और नागपुर शामिल हैं। जहां 31 अगस्त को बैंक बंद हैं। वहीं पणजी में गणेश चतुर्थी का उत्सव 1 सितंबर को मनाया जाएगा। इसलिए वहां 1 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप भी इन शहरों में रहते हैं। आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो बैंक की छुट्टी की लिस्ट देखकर जाएं।
बैंक की छुट्टी के दिन ब्रांच तो बंद रहते हैं। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग कामकाज जारी रहेगाष। इसके अलावा ग्राहकों के लिए ATM की सर्विस भी चालू रहेंगी।
शेयर मार्केट में भी छुट्टी
ऐसे ही गणेश चतुर्थी के मौके पर NSE और BSE 31 अगस्त को बंद हैं। इसके साथ ही मेटल और बुलियन सहित होलसेल कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेंगे। इसके अलावा आज फोरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स में भी कारोबार नहीं होगा।