Garlic Price Hike: प्याज और टमाटर के बाद लहसुन की कीमतों में लगी आग, दाम सुनकर खरीदने की नहीं होगी हिम्मत

Garlic Price Hike: देश में प्याज और टमाटर के बाद अब लहसुन के दाम चीते की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। कई इलाकों में लहसुन के भाव 300 रुपये से लेकर 400 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इस साल मौसम की मार के कारण कई फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसमें लहसुन भी शामिल है

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 3:14 PM
Garlic Price Hike: लहसुन की फसल के बर्बाद होने के कारण इसकी आपूर्ति में कमी आई और मांग बढ़ गई है।

Garlic Price Hike: इन दिनों लहसुन की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से लहसुन की कीमतें दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही हैं। देश के कई इलाकों में लहसुन की कीमतें 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जानकारों का मानना है कि अभी लहसुन की कीमतों में और और इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम की मार के चलते लहसुन की फसल चौपट हो गई है। लिहाजा इसका असर लहसुन के उत्पादन पर पड़ा है। इस खराब फसल की वजह से आपूर्ति में गिरावट आई है।

महाराष्ट्र में अब मुंबई के थोक व्यापारी गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से लहसुन खरीद रहे हैं। इससे लागत और बाकी स्थानीय शुल्क बढ़ गए हैं। इसका असर लहसुन की कीमतों पर पड़ा है। लहसुन की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है।

लहसुन के दाम में लगी आग


देश के कुछ रिटेल बाजारों में लहसुन के दाम 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। वहीं अगर होलसेल (थोक कीमतों) के बारे में बात करें तो इसके दाम 130-140 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। हालांकि होलसेल में बाजार अच्छी क्वालिटी की लहसुन 220 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। APMC कारोबारियों का कहना है कि अभी इसके दाम और बढ़ सकते हैं। लहसुन की फसल के बर्बाद होने के कारण इसकी आपूर्ति में कमी आई और मांग बढ़ गई। इतना ही नहीं मुंबई जैसे बड़े शहरों में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों से लहसुन मंगाई जा रही है।

Business Idea: न मिट्टी न जमीन हवा में करें आलू की खेती, बढ़ेगा प्रोडक्शन, होगी अंधाधुंध कमाई

कब तक घटेंगे दाम?

दक्षिणी राज्यों से आवक भी काफी हद तक बंद हो गई है। इससे आपूर्ति की कमी बढ़ गई है। देश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती मिचौंग की वजह से बेमौसम बारिश हुई है। ऐसे में लहसुन की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारों का कहना है कि बाजार में ई उपज आने तक कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहेगी। कुछ महीने पहले खराब मौसम की वजह से टमाटर की कीमतों में भी उछाल देखा गया था। देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 250 रुपये प्रति किलो पहुंच गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।