Garlic Price Hike: इन दिनों लहसुन की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से लहसुन की कीमतें दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही हैं। देश के कई इलाकों में लहसुन की कीमतें 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जानकारों का मानना है कि अभी लहसुन की कीमतों में और और इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम की मार के चलते लहसुन की फसल चौपट हो गई है। लिहाजा इसका असर लहसुन के उत्पादन पर पड़ा है। इस खराब फसल की वजह से आपूर्ति में गिरावट आई है।
