Gas mantle: रोजमर्रा की चीजों में बहुत से ऐसी चीजें हैं। जिनका इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन कभी उस पर ध्यान नहीं देते हैं। गैस जलाई खाना बन गया। लेकिन कभी यह ध्यान नहीं दिया कि यह कौन सी गैस है। सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी जानने की कोशिश नहीं होती कि आखिर इसकी एक्सपायरी डेट कब है। हालांकि अगर जानने की कोशिश करेंगे तो सिलेंडर पर ही एक्सपायरी डेट लिखी रहती है। ऐसे ही हम लोग घर पर सिलेंडर के जरिए रोशनी भी करते हैं। इसमें मेंटल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज तक कभी जानने की कोशिश नहीं की है कि आखिर यह मेंटल किस चीज से बनता है?
