Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन सोने के भाव गिरावट आई। हालांकि, अभी भी गोल्ड का रेट 48000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोना आज 186 रुपये गिरकर 48,125 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 60,393 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,125 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,311 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 186 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,932 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,083 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,094 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,153 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,393 रुपये रहा। चांदी के रेट में 266 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव