Gold Price Latest: आज सोने के दाम में आई तेजी, जानें कितना चढ़ा 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 1:12 PM
Gold Price Latest: आज सोने के दाम में आई तेजी

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई। गोल्ड का रेट 48300 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोना आज 44 रुपये चढ़कर 48,308 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 61,497 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,308 रुपये पर खुला। बीते हफ्ते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,264 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 44 रुपये की तेजी रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,115 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,250 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,231 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,260 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,497 रुपये रहा। चांदी के रेट बीते शुक्रवार 61497 रुपये पर बंद हुई थी।

IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव

 

मेटल 27 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48308 48264 44
Gold 995 (23 कैरेट) 48115 48071 44
Gold 916 (22 कैरेट) 44250 44210 40
Gold 750 (18 कैरेट) 36231 36198 33
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28260 28234 26
Silver 999 61497 रुपये प्रति किलो 61883 रुपये प्रति किलो -386 रुपये प्रति किलो

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।