Gold Silver Price Today 25th April: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52,300 के नीचे आ गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 52,219 रुपये पर खुला और शाम को 52,077 पर बंद हुआ। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट
आज ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 397 रुपये की गिरावट के बाद 52,077 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 397 रुपये की गिरावट आई। चांदी में 1,500 रुपये से अधिक की गिरावट आई।
25 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
25 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुआ गोल्ड का भाव
52,200 के पारखुला सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव 52,219 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,474 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 255 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,010 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,833 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,164 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,548 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,492 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 66,685 रुपये पर बंद हुआ था। आज इसमें 1,193 रुपये की गिरावट आई।
आज 10 ग्राम सोने के भाव में आई गिरावट
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गिर रहे हैं दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में यूएस डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स (bond yields) में उछाल के बीच सोना दो हफ्ते के निचले स्तर के करीब है। हाजिर सोना (Spot gold) 0.1 फीसदी कमजोरी के साथ 1,928.08 डॉलर प्रति औंस पर है, जो 7 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है। अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी (spot silver) 0.2 फीसदी कमजोर होकर 24.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।