Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पांचवें दिन कीमतों में तेजी आई। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,700 रुपये के पार कर गया है। वहीं, चांदी ने 700 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई। सोना आज 79 रुपये चढ़कर 48784 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 65,202 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,784 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,705 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 79 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,589 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,686 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,588 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28539 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,202 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 64476 रुपये रहा। चांदी ने 726 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट
सोने और चांदी की बढ़ रही हैं कीमतें
सोना और चांदी में महंगाई की चिंता में बढ़ोतरी दिख रही है, क्योंकि क्रूड ऑयल ने रेजिस्टैंस लेवल तोड़ दिया है और अब यह 100 डॉलर की ओर जाता दिख रहा है। इनवेस्टर्स रिस्की असेट्स से दूरी बना रहे हैं और सेफ हैवन यानी सोने में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी नजर आ सकती है।