Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के चौथे दिन कीमतों में तेजी आई। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,600 रुपये के पार कर गया है। वहीं, चांदी ने 800 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई। सोना आज 370 रुपये चढ़कर 48620 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 64,404 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,620 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,250 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 370 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,425 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,536 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,465 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,433 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63,404 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 63,557 रुपये रहा। चांदी ने 847 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट
सोने और चांदी की बढ़ रही हैं कीमतें
सोना और चांदी में महंगाई की चिंता में बढ़ोतरी दिख रही है, क्योंकि क्रूड ऑयल ने रेजिस्टैंस लेवल तोड़ दिया है और अब यह 100 डॉलर की ओर जाता दिख रहा है। इनवेस्टर्स रिस्की असेट्स से दूरी बना रहे हैं और सेफ हैवन यानी सोने में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी नजर आ सकती है।