Get App

Gold Silver Price: 10 ग्राम सोने का भाव आया 52000 रुपये के करीब, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 2:32 PM
Gold Silver Price: 10 ग्राम सोने का भाव आया 52000 रुपये के करीब, जानें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price: आज सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी  नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 52000 रुपये  के करीब चल रहा है। कल सोने का भाव 51818 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 68,864 रुपये चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,992 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,818 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 174 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51784 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,625 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,994 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30415 रुपये रहा।

आज का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें