Gold Silver Price: सोने में रही गिरावट लेकिन चांदी चमकी, जानें ज्वैलरी बाजार में क्या रही कीमत

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 75 रुपये गिरकर 51,217 रुपये पर खुला

अपडेटेड May 25, 2022 पर 1:37 PM
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,757 रुपये रहा।

Gold Silver Price Today 25th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46900 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 75 रुपये गिरकर 51,217 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 46 रुपये चढ़कर 61,757 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

51,200 के पार है 24 कैरेट का भाव   

24 कैरेट सोने का भाव 51,217 रुपये पर  खुला। कल 24 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,292 रुपये पर बंद हुआ था। आज रेट में 75 रुपये की गिरावट रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,012 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,915 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,413 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,962 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 25 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 मई रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51217 51292 -75
Gold 995 (23 कैरेट) 51012 51087 -75
Gold 916 (22 कैरेट) 46915 46983 -68
Gold 750 (18 कैरेट) 38413 38469 -56
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29962 30006 -44
Silver 999 61757 Rs/Kg 61711 Rs/Kg 46 Rs/Kg

चांदी के रेट में आई गिरावट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,757  रुपये रहा। चांदी का दाम कल 61,711 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 46 रुपये की तेजी देखने को मिली।

SAIL का शेयर एक हफ्ते में 12% गिरा, मोतीलाल ओसवाल ने दी यह सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।