Gold Silver Price Today 19th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली लेकिन चांदी में गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 46,100 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 112 रुपये चढ़कर 50,395 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 593 रुपये गिरकर 60,556 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
50,000 के करीब है 24 कैरेट का भाव
24 कैरेट सोने का भाव 50,395 रुपये पर खुला। कल बुधवार 18 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,593 रुपये पर बंद हुआ था। आज रेट में 112 रुपये की बढ़त रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,193 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,162 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,796 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,481 रुपये रहा।
चांदी के रेट में आई गिरावट
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,556 रुपये रहा। चांदी का दाम कल 61,149 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 593 रुपये की गिरावट देखने को मिली।
आज बुलियन मार्केट में सोने के भाव में आई तेजी।