Gold Price Today: हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार 13 जनवरी को सर्राफा बाजार में तेजी का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,000 रुपये के पार चला गया है। सोना आज 137 रुपये चढ़कर 48,080 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61,729 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,080 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,943 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 137 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,887 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,971 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,060 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,127 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,729 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 60,831 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 898 रुपये की तेजी देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट