Gold Price Today: शादियों का सीजन पास आने से सोने के दाम में हलचल नजर आने लगी है। आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार 14 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने में तेजी का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,210 रुपये के पार चला गया है। सोना आज 179 रुपये चढ़कर 48210 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61828 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,210 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,031 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 179 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,017 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,571 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,158 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,203 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,828 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,753 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 75 रुपये की तेजी देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट