Gold Price Today: शादियों का सीजन पास आने से सोने के दाम में हलचल नजर आने लगी है। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 17 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने में मामूली तेजी का दौर रहा। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,100 रुपये के पार चला गया है। सोना आज 9 रुपये चढ़कर 48144 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61632 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,144 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,144 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 9 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,951 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,571 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,108 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,164 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,632 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,859 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 227 रुपये की गिरावट देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट