Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के दूसरे दिन कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं आया। सोमवार की शाम जिस रेट पर गोल्ड का भाव बंद हुआ, मंगलवार को उसी भाव पर गोल्ड का रेट खुला। सोमवार की शाम 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 48142 रुपये पर बंद हुआ, मंगलवार को 48142 के रेट पर खुला। हालांकि, चांदी के रेट में 91 रुपये का रेट गिर गया। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,142 रुपये पर खुला। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,142 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में कोई बदलाव नहीं आया। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,949 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,098 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,107 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,163 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,668 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,759 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 91 रुपये की गिरावट देखने को मिली।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहे सोने और चांदी के रेट